उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के थाना दोकटी इलाके के भगवानपुर में एक युवक ने खौफनाक करतूत को अंजाम देते हुए खुद के पिता की हत्या कर दी और अपने दोनों भाईयों को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायलो को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया बाद में गंभीर हालत में बीएचयू रेफर किया गया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पिता की हत्या और भाईयों पर प्राणघातक हमले से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
Breaking News, Banner template yellow background illustration vector design