चमोली जनपद में औली-चोपता व अन्य ऊँचाई वाले स्थानों पर हो रही लगातार बारिश एवं बर्फबारी के कारण ज्योतिर्मठ–औली मोटर मार्ग वर्तमान में वाहनों के आवागमन हेतु अवरुद्ध है। मार्ग पर अत्यधिक बर्फ जमने के चलते सामान्य वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत ज्योतिर्मठ–औली तथा मलारी मोटर मार्ग पर भापकुंड से आगे फिलहाल फोर-बाई-फोर (4×4) वाहनों को ही नियंत्रित रूप से भेजा जा रहा है।

पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल को मौके पर तैनात है, पुलिस निरंतर मार्ग की स्थिति की निगरानी कर रही है तथा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को मार्ग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि बर्फबारी के दौरान पूर्ण सतर्कता के साथ यात्रा करें, विशेषकर औली व ऊँचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने से पूर्व मौसम व मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

चमोली पुलिस जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल डायल-112 दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi