पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुरा निवासी चार श्रमिकों और चालक की बीते दिनों हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। एक साथ गांव के चार लोगों की जान चले जाने से बड़ेपुरा में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद शोकाकुल परिजनों से मिलने बड़ेपुरा गांव पहुंचे। विधायक के पहुंचते ही अपनों को खो चुके परिजन फफक-फफक कर रो पड़े, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया। विधायक ने परिजनों को बमुश्किल संभाला और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
​विधायक ने संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को अपनी ओर से 11-11 हजार रुपये की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसी भी सहायता से अपनों के जाने की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने मेरठ के अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इलाज में पूरी मदद का आश्वासन दिया।


​इस दौरान ग्राम प्रधान, रामनगर ग्राम प्रधान कुंदनलाल मौर्य, कुसुमा निवासी रघुनंदन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सोमेंद्र सिंह, तेजवीर वर्मा, वीरपाल मौर्य, हरपाल वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रुद्रपाल गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, शांति स्वरूप वर्मा और बबलू कश्यप सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi