उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में एक प्रेमी युवक ने प्रेमिका की बेवफाई पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि युवक का एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक प्रेमिका से विवाह रचाना चाहता था, लेकिन प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे नाराज प्रेमी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।