प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां कार सवार चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार का पहिया चोरी कर लिया। घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के ताशकंद मार्ग की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शातिर चोर अर्टिगा कार से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार पार्क की और मौका पाकर इनोवा का एक पहिया खोलकर चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi