प्रतापगढ़। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, युवक गंगा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया।

काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *