पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रविवार, 13 सितंबर 2026 को 129 विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुकटिहाई में सपा का विशाल PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने की, जबकि संचालन ओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरशद खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव एवं कल्याण सिंह सरोज मौजूद रहे।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि पीडीए समाज के उन सभी वर्गों की आवाज है, जिन्हें लंबे समय से उनके अधिकारों और सम्मान से वंचित रखा गया। सपा सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। आयोजक राजकुमार “राजू” ने कहा कि पीडीए की असल ताकत गांव-गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में निहित है और पूरनपुर में इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता 2027 में बदलाव के लिए तैयार है।
​विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव, कल्याण सिंह सरोज और संचालक ओम शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष सतीश वर्मा, मीता सिंह, ओमकार भारती, नरेश वर्मा, रामप्रताप वर्मा, अनिल वर्मा, भगवानदीन वर्मा, रजनीश यादव, रमेश वर्मा, इंद्रपाल सिंह, डॉ. जितेंद्र वर्मा, महेश भारद्वाज, रघुवीर वर्मा, प्रशांत अवस्थी और पूर्व प्रधान जमुना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi