पीलीभीत: उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना पूरनपुर पुलिस ने लूट की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस, लूट की नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना पूरनपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 06.05.2026 को दोपहर करीब 01:20 बजे ग्राम पिपरिया दुलई जाने वाले मार्ग से दो वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजीत उर्फ विष्णु: निवासी ग्राम सुआबोझ कालोनी, लखीमपुर खीरी ओर जीवन निवासी ग्राम सराय नवदिया, जनपद शाहजहाँपुर के रूप मे हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस। लूटे गए ₹2,400 नकद। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 31 CD 3398) बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत उर्फ विष्णु का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट जैसे करीब 13 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 06.04.2026 की शाम करीब 08:30 बजे, अमित वर्मा अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं लादकर घर लौट रहे थे। रास्ते में राकेश के ट्यूबवेल के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाया और उनसे ₹10,000 तथा उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना पूरनपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों (दयाराम और आजाद) को पहले ही 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने किया, जिसमें उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, वरुण राणा और कांस्टेबल मनीष यादव व अमित पाल शामिल रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)