रूद्रपुर। एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों ने अनुशासन,एकता एवं उत्साह के साथ परेड में सहभाग किया।शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक स्फूर्ति पर विशेष जोर दिया गया,नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास व कार्यक्षमता में वृद्धि हो रही है, टीम भावना को सुदृढ़ कर प्रभावी पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया जा रहा है। एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में परेड के दौरान ड्रिल,शारीरिक व्यायाम एवं अन्य अनुशास नात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया जिससे पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं तत्परता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी,कर्मचारीगण को शारीरिक रूप से स्वस्थ,मानसिक रूप से सजग,अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित एवं प्रेरित किया गया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *