सितारगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान कुल 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें 18 वाहन चालको का चालान किया है जबकि, दो वाहनों को सीज कर दिया।
बृहस्पतिवार को सितारगंज के विभिन्न चौक-चौराहों पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में दो वाहनों को सीज कर दिया। जबकि बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने के मामले में 18 वाहनों का चालान किया है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।