​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के निमित्त एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा ने किया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद, विशिष्ट अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
​कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 सफल वर्ष पूरे किए हैं। इस उपलक्ष्य में संगठन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके तहत कुल 13 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे अभियान के सफल संचालन के लिए जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा को जिला संयोजक बनाया गया है।
​मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसके अंतर्गत ‘आशीर्वाद दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके लिए जिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है और इस सेवा यात्रा में सहभागी बनना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
​इस अवसर पर जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, नगर पंचायत बरखेड़ा चेयरमैन संदीप कौर, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, नमन प्रताप राजपूत, रेखा सिंह परिहार, विकास श्रीवास्तव, मान सिंह राठौर, अतिंदर पाल सिंह, मनोज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पांडेय सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi