पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब के आगामी सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से डॉ. अनुरीता सक्सेना को अध्यक्ष और महिमा महातिया को सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया है। अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली डॉ. अनुरीता सक्सेना पूर्व में सामाजिक संस्था संस्कृति, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय जेसीरेट उत्तर प्रदेश चेयरपर्सन और राजकीय किशोर कल्याण बोर्ड की सदस्य जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। वर्तमान में वे महिला नीमा बिग की अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय एलाइंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री, अखिल भारतीय कायस्थ सभा की संरक्षक और नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा के पदों पर कार्यरत्त हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ-साथ डॉ. सक्सेना एक विख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उनके अध्यक्ष चुने जाने पर रोटरी क्लब के आगामी अध्यक्ष मुरली मनोहर अग्रवाल, वर्तमान रोटरी अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के प्रांत महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. एसपीएस संधू, डॉ. मनोज गुप्ता, रवि देव शर्मा, जगदीश सक्सेना, एलाइंस गवर्नर मधु कुमार, अलका चौधरी, लक्ष्मीकांत शर्मा और मनोज मित्तल सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पीलीभीत और उत्तर प्रदेश की हर महत्वपूर्ण सामाजिक खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज़ पोर्टल तथा पेज ‘आधुनिक दुनिया’ [Adhunik Duniya] के साथ।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)