पीलीभीत। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ (पंजीकृत संख्या 3163) की पीलीभीत शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यसमिति का मनोनयन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ और भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ से संबद्ध इस संगठन की बैठक में कार्यशाला (वर्कशॉप) और ट्रैफिक शाखाओं के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान पीलीभीत डिपो के 250 सदस्यों में से लगभग 100 कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
कार्यसमिति के गठन के तहत कार्यशाला शाखा में देवी सिंह (मैकेनिक) को अध्यक्ष, प्रीतम सिंह भारती (बुकिंग लिपिक) को मंत्री, वीरपाल सिंह (लिपिक) को कोषाध्यक्ष और रिजवान अहमद (मैकेनिक) को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं, ट्रैफिक शाखा की कमान राज कुमार श्रीवास्तव (चालक) को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई, जबकि साधु राम दिवाकर (परिचालक) को मंत्री, विजय पाल (परिचालक) को कोषाध्यक्ष और उदय गंगवार (परिचालक) को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रत्यय स्वरूप वर्मा ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डाला, जबकि इंद्रेश सिंह चौहान ने अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री रवि प्रकाश ने किया और आभार अध्यक्ष कौशल बाबू ने व्यक्त किया। सभा का समापन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दशरथ प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरुषोत्तम गंगवार, अमित चौहान, राजीव पांडेय, रवि कुमार, चंद्र प्रकाश, आलोक, दीपक पांडे और विजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)