​पीलीभीत। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी के आदेशानुसार एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित ‘कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद के सभी विकासखंडों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में तिथिवार चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बैसाखी, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, एम.आर. किट और कैलिपर्स जैसे उपकरणों से लाभान्वित करना है।
​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शिविरों की शुरुआत 28 अप्रैल को विकासखंड अमरिया परिसर से होगी। इसके बाद 29 अप्रैल को ललौरीखेड़ा, 30 अप्रैल को नगर पंचायत पकड़िया नौगवां, 5 मई को विकासखंड परिसर (सदर), 6 मई को बीसलपुर विकासखंड और 7 मई को नगर पालिका बीसलपुर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 8 मई को बिलसंडा, 12 मई को पूरनपुर विकासखंड, 13 मई को पूरनपुर (शारदा पार) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरैनिया गांधीनगर, 14 मई को विकासखंड मरौरी व पीलीभीत सदर के आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, 15 मई को नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर और 19 मई को नगर पंचायत गुलड़िया भिंडार परिसर में शिविर का आयोजन होगा। सभी शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निश्चित किया गया है, ताकि क्षेत्रीय दिव्यांगजन सुलभता से अपना पंजीकरण और परीक्षण करा सकें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *