​अमरिया PILIBHIT। थाना क्षेत्र के ग्राम जिठनिया में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
​विरोध करने पर की क्रूरता
ग्राम जिठनिया निवासी रेखा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति सियाराम शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में घर में आकर कलह करता है। आरोप है कि 12 मई को सियाराम अत्यधिक शराब पीकर घर पहुँचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। जब रेखा देवी ने उसके इस व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी आपा खो बैठा।
​लात-घूसों से की पिटाई
पीड़िता का आरोप है कि नशे में धुत पति ने उसे और उसके मासूम बच्चों को बेरहमी से लात-घूसों से पीटा। शोर शराबा होने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पीड़िता ने थाने पहुँचकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *