लहरागागा-जाखल रोड पर हादसा, सड़क पर काम कर रहे थे करीब 23 महिला-पुरुष मजदूर; कई घायल
गरूर (पंजाब)। पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय सड़क पर करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उनकी चपेट में आ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
(नोट: मृतकों की संख्या और अन्य विवरण प्रारंभिक सूचना पर आधारित हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद आंकड़ों में बदलाव संभव है।}