पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म मामले में वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 15 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमों ने पीड़िता को 20 जुलाई को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद 22 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी मुन्ना, कय्यूम, मो. शाहिद और मो. जाबिर (निवासी ग्राम हरहरपुर, थाना जहानाबाद) को टाइगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।