नानकमत्ता।आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2026 का परीक्षाफल में आज के. जे. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता का परिक्षफल शत -प्रतिशत रहा।
के. जे. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यालय के इंटर में कुल पंजीकृत विद्यार्थी 305 में पूरे 305 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए,जिसमें 07 विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में सोनू अटवाल (95.8%) प्राप्त कर आठवीं रैंक, एलीना कुरैशी (92.8% ) ने 19वीं रैंक, भावना भंडारी (92.6%) ने 20वीं रैंक, निर्मला (92.4%) ने 21वीं रैंक ,खुसबू जोशी (91.80%) ने 24वीं रैंक, बीना जोशी (91.60%) 25वीं रैंक ,प्रियंका जोशी (91.60%) 25वीं रैंक स्थान प्राप्त स्थान प्राप्त किया।







स्थान प्राप्त किया। इंटर में 91 विद्यार्थियों ने सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए।105 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं अन्य सभी ने द्वितीय श्रेणी स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए।
इसी क्रम में विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा, जिसमें दीपाली जोशी ने उत्तराखंड मेरिट लिस्ट में 22वाँ स्थान प्राप्त किया व विद्यालय में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके विद्यालय प्रबंधक कैलाश चंद्र जोशी, विद्यालय अध्यक्षा चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, प्रधानाचार्य महेश जोशी, उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता व समस्त स्टाफ ने उत्तीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)