रुद्रपुर। बिगवाड़ा स्थित देव ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी फेज-7 में नवरात्रि की दशमी के पावन अवसर पर माता रानी के भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, सांसद प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के बिट्टू चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने मंदिर में माता रानी के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा समाज को धर्म और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धामी सरकार ने मंदिरों एवं तीर्थ स्थलों के विकास, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर देव ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी फेज-7 के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ऐठानी, उपाध्यक्ष मनोज सैनी, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, सचिव मुकुट यादव ल, संयोजक सुधीर चौधरी, अजीत सिंह सहित हेमचंद कांडपाल, के.पी. राठी, एस.पी. यादव, के.एस. सिंघल, रोहतास पांचाल, अमित कुमार, हरीश मिश्रा, कुबेरचंद, जगदीश टम्टा, अमित मिश्रा, विपिन गुप्ता, बालकिशन यादव, प्रिंस यादव, जयंत चौधरी, क्रिस यादव आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से निरंतर इस भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi