​पीलीभीत। जनपद की सहायक नदियों के अस्तित्व को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नदियों के कायाकल्प, अवैध निर्माण पर रोक और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक में ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ के तहत जिला गंगा कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
​कटना नदी का होगा पुनरोद्धार शासन की प्राथमिकता के आधार पर जनपद की छोटी और सहायक नदियों के पुनरोद्धार के लिए कटना नदी का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि कटना नदी के चैनलाइजेशन के लिए जल्द से जल्द डी०पी०आर० तैयार कर उच्च स्तर पर प्रेषित की जाए। इसके साथ ही खकरा नदी के फ्लड प्लेन (बाढ़ क्षेत्र) में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम को निर्देश दिए कि नदी क्षेत्र में हो रहे किसी भी निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए।
​प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर बैठक में सख्त हिदायत दी गई। परिवहन विभाग ने बताया कि जनपद में ओवरलोड और प्रदूषण फैलाने वाले 44 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 18.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 वर्ष से पुराने वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि खड़ी गाड़ियों को स्टार्ट छोड़ने वाले चालकों को जागरूक करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतें।
​बैठक में यह रहे मौजूद बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास, प्रभागीय निदेशक भरत कुमार, एडीएम (वि०/रा०) प्रसून द्विवेदी, उपप्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान, अमित कुमार (डीसी एसबीएम), वीरेन्द्र सिंह (एआरटीओ), और अधिशासी अभियंता पी०पी० गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
​इसके अलावा बैठक में आशीष गुप्ता, रोहित भारती, हेमेन्द्र पाल, आरडी गंगवार, अंकुर कुमार गुप्ता, हरिपाल, मुशाहिद अली, संतोष कुमार राघव, सुरेन्द्र कुमार, डॉ० आदर्श कुमार, सौरभ प्रताप सिंह, अनूप कुमार, राम शरण, शंकर लाल, शंकर कुमार, यासीन मोहम्मद, रविन्द्र कुमार शर्मा, सतेन्द्र प्रकाश, अमित तिवारी, निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह, शिवम कश्यप सहित अन्य अधिकारी व नामित सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi