देहरादून। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। नामित जांच अधिकारी आईपीएस विशाखा अशोक भदाणे ने आज घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना और आश्वस्त किया कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और तथ्यपरक होगी।

जांच अधिकारी ने कोतवाली नगर और खुड़बुड़ा चौकी के अभिलेखों की गहन समीक्षा की ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुलिस रिस्पॉन्स में कोई ढिलाई तो नहीं बरती गई थी।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री सुनील कुमार मीणा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यालय इस संवेदनशील प्रकरण की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहा है और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *