प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। श्री मोदी ने कहा, “दुख की इस घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

 “कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से मैं बेहद स्तब्ध हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *