नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां छात्रों के पीजी हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल हो रही बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि छह लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल संचालित हो रहा था। इसी वजह से मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे के अंदर से लोगों के मदद के लिए पुकारने की आवाजें भी सुनाई दीं।

https://adhunikduniya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%ae/

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। NDRF, ITBP और BSF के जवानों सहित विभिन्न एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता देते हुए मलबे के नीचे फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से इसकी जांच की जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी होने के कारण मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi