नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की जान चली गई। तेज रफ्तार वाहन ने सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो

जानकारी के अनुसार, घटना राजा गार्डन रोड के पास हुई, जहां पीड़ित फुटपाथ पर सो रहा था। इसी दौरान एक वाहन अनियंत्रित होकर उसकी ओर बढ़ गया और उसे कुचल दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *