नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब अभिजीत दीपके पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्याही फेंके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के कारण कुछ समय तक जंतर-मंतर परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही।
मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। फिलहाल स्याही फेंकने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।