Breaking News, Banner template yellow background illustration vector design

किच्छा। खुरपिया फार्म किच्छा निवासी एक युवक अपने घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फांसी से उतारकर चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुरपिया फार्म किच्छा निवासी 27 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र रामसहाय कोर्ट में सफाई का काम करता था। बताया जाता है कि उसके परिजन कांवर लेने गये हुए थे और घर में दादी मौजूद थी जो घर के बाहर बैठी हुई थीं। देर सायं अजीत कमरे में बैठा था जब उसकी दादी कमरे की ओर गई तो दरवाजा अन्दर से बन्द था काफी देर आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दादी ने आसपास के लोगों को बुलवाया उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो भीतर अजीत फांसी पर लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजीत को फांसी से उतारकर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा अजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *