बैंकॉक। थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी मुकदाहान प्रांत में तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं को ले जा रहे समूह के साथ हुए सड़क हादसे में 9 भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, 11 वर्षीय एक लड़के द्वारा चलाए जा रहे पिकअप ट्रक ने भिक्षुओं को टक्कर मार दी। हादसे के समय कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर थे।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में 5 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने 11 वर्षीय लड़के को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य के बाल संरक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi