​पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर की टक्कर से एक बीएससी छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है, जो रोशन लाल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।
​जानकारी के अनुसार, आशीष रविवार रात कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने साथी विकास कुमार और एक अन्य मित्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक टिकरी गैस एजेंसी के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष उछलकर डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
​घायलों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार सुबह बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi