​पीलीभीत। जिला कांग्रेस कमेटी पीलीभीत की मासिक बैठक का आयोजन मंडी समिति में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी सांगठनिक गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर रणनीतियां तय की गईं।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘सिटिजन इंफॉर्मेशन रिपोर्ट’ और ‘संगठन सृजन अभियान’ के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुँचाना होगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ लिस्ट का वितरण करते हुए जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर पर कार्यों का विभाजन कर दिया गया है और आगामी चुनावों में बूथ की मजबूती ही पार्टी की सफलता का मुख्य आधार बनेगी।
​संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सक्रिय बनाने के लिए जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विशेष टास्क दिया। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया पर ‘राहुल गांधी जिला कांग्रेस ग्रुप’ में अनिवार्य रूप से कम से कम 20-20 नए लोगों को जोड़ें, ताकि कांग्रेस की विचारधारा और संदेशों को जिले के कोने-कोने तथा युवाओं तक तेजी से पहुँचाया जा सके।
​इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वासुदेव ठाकुर, पुष्पा गंगवार, रामनाथ, जिला महासचिव नरेश शुक्ला, नागेश पाठक, पीसीसी सदस्य युसूफ मलिक, जिला कोषाध्यक्ष करनजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, प्रदीप मौर्य, दानिश हसन, मो. इरफान, कुंवर सेन पासवान, ब्रजेश वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला सचिव देवदत्त गंगवार, राजू मिश्रा, प्रशांत मौर्य, इमरान अंसारी, रागिब मलिक, सैयद कैफ अली, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्तियाक अहमद अंसारी, शहर अध्यक्ष सद्दीक अहमद, एनएसयूआई उपाध्यक्ष कमलेश लोधी, मो. असगर, मो. हिजरान अंसारी, लालबहादुर मौर्य और मो. फैजान सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *