सितारगंज। घर से निकली किशोरी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
शक्तिफार्म के गांव देवनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 23 मई को रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई। आसपास नातें-रिश्तेदारों में काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।