बरा (ऊधम सिंह नगर)। सिरसा शक्तिफार्म मार्ग पर गन्ने के खेतों में हुई गौकशी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व स्थानीय लोगों ने बरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर धरना दे रहे हैं।

विदित हो कि ऊधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाने की बरा पुलिस चौकी इलाके में सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म मार्ग पर करीब दो किमी दूर गन्ने के खेतों के बीच कुछ लोगों ने गौकशी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत के नेतृत्व में विहिप, बजरंग दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। मौके से गौकशी के प्रमाण मिलने के साथ ही उनके अवशेष भी बरामद किए गए हैं। इत्तला पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और बरामद अवशेष को जनता के सामने ही एकत्रित कर उन्हें जांच के लिए ले लिया गया है।

इधर, विहिप कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर धरना दिया। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है उनकी गिरफ्तारी को लेकर जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का वक्त मांगा है। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *