16 और 17 अक्टूबर को चलाए गए अभियान में एक महिला वारंटी भी गिरफ्तार, सभी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी

गदरपुर। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों में प्रेम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी सूरजपुर नंबर-1, गदरपुर; राहुल बिष्ट पुत्र दिनेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-3, सिनेमा लाइन, गदरपुर; उदयवीर सिंह पुत्र शंकर निवासी डोगपुरी, गदरपुर; मुरारी पुत्र हंसराज निवासी गूलरभोज; गोविन्द कश्यप पुत्र छेदा लाल निवासी वार्ड नंबर-8, गदरपुर; बबलू पुत्र खुब चन्द निवासी गदरपुर; राजू उर्फ राजू पेंटर पुत्र गंगा राम निवासी नई बस्ती, गूलरभोज; सुल्तान अली पुत्र अशलम निवासी मजराशीला, गदरपुर; अनिल पुत्र जसपाल निवासी भजनपुरी जैन, थाना मुंडा पांडेय, वर्तमान निवासी स्वादिष्ट भोजनालय, दिनेशपुर मोड़, गदरपुर; और देवी मंडल पत्नी स्वर्गीय विप्रदास मंडल निवासी ग्राम मुकरन्दपुर, गदरपुर शामिल हैं।

अलग-अलग मामलों में जारी थे वारंट

पुलिस की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन वारंटियों के खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138, चोरी और चोरी की संपत्ति से संबंधित धाराओं, वन अधिनियम, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं से जुड़े मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी थे।

गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, मनोज पांडेय, मोहन बोहरा और सुरेंद्र रिंगवाल सहित हेड कांस्टेबल पूरन आर्या तथा कांस्टेबल कुन्दन सिंह, मोहन भट्ट, लक्ष्मण कुमार, रघुवर रावत, भोलानाथ और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या शामिल रहीं।

पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi