मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के प्रेम विहार में तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान साजिद के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *