सितारगंज। शॉर्ट सर्किट से आधी रात को कंफेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आगजनी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
शक्तिफार्म के वार्ड नंबर चार निवासी जयंत बैरागी ने बताया कि वह 20 साल से सिडकुल में गुजरात अंबुजा की निर्माणधीन कंपनी के सामने के पास कंफेक्शनरी की दुकान चला रहा है। मंगलवार रात वह अपने परिवार के साथ दुकान में ही सोया था। तभी रात करीब डेढ़ बजे बिजली के तारों से चिंगारी निकलने लगी। इससे वह घबरा गया और परिवारजनों को लेकर दुकान से बाहर निकल गया।
बताया कि कुछ देर बाद दुकान में तेज विस्फोट हुआ। और दुकान से तेज आग की लपटें निकलने लगी। कुछ ही देर में सारा सामान धुंधु कर उसकी आंखों के सामने जल गया। आगजनी में दुकान में रखा छह फ्रिज, काउंटर, कंफेक्शनरी का सारा सामान, दूध, दही, घी, पनीर के साथ घर-गृहस्ती का सामान, दो लाख नकदी सहित करीब 12 लाख रुपए का समान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *