पीलीभीत। नगर के प्रतिष्ठित एस.एन. इण्टर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय प्रबंधक सैयद रियाज अहमद हसनी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, अंकपत्र और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष कॉलेज की छात्रा दिलकश पुत्री मोहम्मद सलीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने दिलकश की इस उपलब्धि पर उसे विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
परीक्षा परिणामों के विवरण के अनुसार, कक्षा-6 में नमरा ने प्रथम, अंजलि देवी ने द्वितीय और जोया व उमरा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-7 में मोहम्मद अतीफ रहमान प्रथम, जेबा द्वितीय और हुमरा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा-8 में इफरा फातिमा ने प्रथम, हिफजा ने द्वितीय और श्रेय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी क्रम में कक्षा-9 में दिलकश प्रथम, फाइका शम्सी द्वितीय और उवैस अहमद तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-11 में मुशफिका बी ने प्रथम, अलीना नाज अंसारी ने द्वितीय और अलतिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने विभिन्न कक्षाओं में स्थान पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और इस सफलता के पीछे शिक्षकों के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन यासीन अहमद खां ने किया। इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए कॉलेज का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी मोहम्मद इफ्तिखार अहमद खां ने आए हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)