पीलीभीत। एस.एन. इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के अंतर्गत हॉकी एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं प्रधानाचार्य ने छात्राओं से परिचय प्राप्त कर किया, जिससे खिलाड़ियों में अभूतपूर्व उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। खेल के मैदान पर छात्राओं ने न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि नारी सशक्तिकरण के संकल्प को भी मजबूती दी।

प्रतियोगिताओं के रोमांचक दौर में हॉकी के मुकाबले में कक्षा 8 की छात्रा असना मुख्तार की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए हुस्ना की टीम को 2-1 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, बॉक्सिंग रिंग में कक्षा 10 की छात्रा रानी ने अपने साहस और बेहतरीन तकनीक के दम पर विजेता का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक यासीन अहमद खां और लईक खां का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ.तसलीम हसन खां, शाहिद खां, तारिक मक़बूल, इंतज़ार खां, इफ्तिखार अली खां और नासिर हुसैन सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)