​पीलीभीत। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के संरक्षक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एस.एस. वेदार मंगलवार को अपनी दीर्घकालीन और सराहनीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस ऐतिहासिक और भावुक क्षण पर पुरातन छात्र कल्याण संघ ट्रस्ट समिति द्वारा आज कॉलेज परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डॉ. वेदार के दीर्घायु और आगामी सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें पारंपरिक पटका पहनाकर भावभीना स्वागत किया।
​इस विदाई वेला को यादगार बनाते हुए रोटरी क्लब एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने रोटरी क्लब की ओर से निवर्तमान प्राचार्य को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. सक्सेना ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. वेदार का मार्गदर्शन संस्थान के लिए हमेशा एक अमूल्य धरोहर रहेगा।
​इस गरिमामयी अवसर पर पुरातन छात्र कल्याण संघ ट्रस्ट के सचिव डॉ. हरिशंकर मिश्रा, डॉ. देवकीनंदन शर्मा, डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. नरेश गंगवार और डॉ. राघवेंद्र गंगवार, डॉ अश्वनी सचदेवा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा जगत के प्रबुद्ध सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सभी सदस्यों और संकाय कर्मियों ने डॉ. वेदार को उनके भावी सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi