रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला विकास अधिकारी (DDO) सुशील मोहन डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस लिमिटेड (SIS Limited) द्वारा जनपद के सभी विकासखंडों (ब्लॉक्स) में सुरक्षा जवानों के पंजीकरण और भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत केवल पुरुष वर्ग के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें जरूरी ट्रेनिंग देकर सीधे स्थायी रोजगार (Permanent Job) उपलब्ध कराया जाएगा।
जानिए आपके विकासखंड में कब और कहाँ लगेगा भर्ती शिविर:
युवाओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार तिथियां निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं:
- बाजपुर: 21 एवं 22 मई 2026
- गदरपुर: 23 एवं 25 मई 2026
- जसपुर: 26 एवं 28 मई 2026
- काशीपुर: 29 एवं 30 मई 2026
- सितारगंज: 01 एवं 02 जून 2026
- खटीमा: 03 एवं 04 जून 2026
- रुद्रपुर: 05 एवं 06 जून 2026
अधिक जानकारी के लिए यहाँ करें संपर्क:
जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने जिले के सभी पात्र और जरूरतमंद युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगारपरक अवसर को हाथ से न जाने दें। सभी युवा अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित विकासखंड मुख्यालयों में तय तारीखों पर सुबह समय से पहुँचकर भर्ती शिविर में प्रतिभाग करें। भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए युवा सीधे भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा से उनके मोबाइल नंबर 7830225134 पर संपर्क कर सकते हैं।