प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बामपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह गंगा नदी में नहाते समय चार बच्चों के डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि यह घटना जिले के यमुना नगर के मांडा थाना क्षेत्र की है, जब आज सुबह करीब 10 बजे बामपुर गांव के चार बच्चे पास ही गंगा नदी में नहाने गए थे और नहाते समय चारों डूब गए।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *