उत्तरकाशी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित महिला आरोपी मैराज (48 वर्ष) को देहरादून के सहसपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी रही है और उसके खिलाफ उत्तरकाशी व देहरादून में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान मैराज की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार सुरागरसी-पतारसी कर रही थी। इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को पुलिस ने सहसपुर, देहरादून से मैराज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार मैराज पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है। उसके खिलाफ देहरादून और उत्तरकाशी जनपद में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि देहरादून पुलिस द्वारा भी उसके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी को नशे के अवैध नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार नशे के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi