आगरा/हरदोई। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) की आगरा यूनिट ने मानव तस्करी (Human Trafficking) के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले मानव तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी शाहरुख उर्फ इमरान को हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है।

ढिक्कनी-अतरौली रोड से हुई गिरफ्तारी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी शाहरुख हरदोई क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ आगरा यूनिट ने हरदोई पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और ढिक्कनी-अतरौली रोड से उसे उस वक्त दबोच लिया जब वह कहीं और भागने की फिराक में था। 

ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का था मास्टरमाइंड
गिरफ्तार आरोपी शाहरुख उर्फ इमरान पर गरीब लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर अन्य राज्यों और सीमा पार बेचने वाले गिरोह को संचालित करने का गंभीर आरोप है। वह लंबे समय से थाना अतरौली में दर्ज मानव तस्करी के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

पूछताछ में खुलेंगे कई राज
शाहरुख की गिरफ्तारी से मानव तस्करी के कई बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और उसने अब तक कितनी महिलाओं और बच्चों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।


अपराध जगत की ऐसी ही हर बड़ी और सटीक अपडेट के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल ‘Adhunik Duniya’ और फेसबुक पेज से जुड़ें। ‘आधुनिक दुनिया’ – आपकी खबर, हमारी नजर।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *