भीमताल/रुद्रपुर। आईटीसी होटल्स लिमिटेड ने उत्तराखण्ड की शांत झील और चिनार वृक्षों के बीच स्थित 63 कमरों वाले फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन किया।

आईटीसी होटल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल चड्ढा ने कहाः “हमारे पोर्टफोलियो में उत्तराखंड की विशेष भूमिका है। फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल इस क्षेत्र में हमारा 12वां होटल है। गहन विमर्श के पश्चात किए गए सुसज्जित कमरों और सुइट्स वाले इस होटल में झील और आस-पास की हिमालयी पहाड़ियों का शानदार दृश्य दिखाई पड़ता है। यह होटल कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है, जहाँ से नैनीताल, सातताल, नौकुचियाताल और कैंची धाम आसानी से पहुँचा जा सकता है।

इसके अलावा, होटल में 200 मेहमानों तक के लिए शानदार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएँ हैं, जो इसे कॉर्पोरेट ऑफ-साइट्स, लीडरशिप रिट्रीट, छोटी शादियों और सामाजिक समारोहों के लिए बेहतरीन बनाती हैं। यहाँ मीटिंग, प्रेजेंटेशन और स्ट्रैटेजी सेशन के लिए एक खास बोर्डरूम है, जबकि झील के किनारे की लोकेशन हर तरह के समारोहों के लिए एक यादगार माहौल बनाती है।

होटल में आने वाले मेहमान कई तरह की वेलनेस और मनोरंजन सुविधाओं का आनंद भी उठा सकते हैं, जिनमें हर मौसम के अनुकूल स्विमिंग पूल, सभी सुविधाओं से युक्त जिम और जल्द ही खुलने वाला स्पा शामिल है।

खान-पान के उत्साही मेहमानों के लिए होटल में भिन्न-भिन्न प्रकार की डाइनिंग सुविधाएं हैं। दिन भर खुला रहने वाला रेस्टोरेंट ज़ोडियाक स्थानीय कुमाऊँनी स्वाद और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पसंद किए जाने वाले व्यंजनों का मेल पेश करता है।

शहर की खूबसूरती बढ़ाने वाली शांत झील के अलावा, यहाँ आने वाले मेहमान कई तरह की आउटडोर गतिविधियों का मज़ा ले सकते हैं – जैसे भीमताल झील में बोटिंग और कायाकिंग से लेकर चीड़ और ओक के जंगलों में प्रकृति के बीच सैर करना। आस-पास की पहाड़ियां- ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पक्षियों को देखने और फ़ोटोग्राफ़ी के बेहतरीन मौके देती हैं, जहाँ से हिमालय और हरी-भरी घाटियों के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग पास की पैराग्लाइडिंग साइट्स, कैंपिंग की जगहों और ऑफ़-रोड ट्रेल्स का अनुभव ले सकते हैं, जबकि नौकुचियाताल, सातताल और मुक्तेश्वर जैसे स्थान कायाकिंग, ज़िपलाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग और वाइल्डलाइफ़ देखने के और भी विकल्प देते हैं। चाहे सुबह की शांत सैर हो, झील के किनारे सूर्यास्त का नज़ारा या पहाड़ों में रोमांच से भरा दिन – भीमताल हर मौसम में सुकून और आउटडोर एडवेंचर का एक शानदार संयोजन पेश करता है।

हेमंत द्विवेदी, फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल के मालिक, ने कहा “फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक भीमताल, प्रकृति के बीच यादगार और समृद्ध अनुभव की तलाश करने वाले यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आईटीसी होटल्स के साथ मिलकर हमारा उद्देश्य ऐसा विशिष्ट आतिथ्य अनुभव प्रदान करना है, जो इस खूबसूरत गंतव्य के प्राकृतिक आकर्षण को विश्वस्तरीय सेवाओं के साथ जोड़ता हो।

फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का लक्ष्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा अवकाश यात्राओं, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉर्पोरेट रिट्रीट्स के लिए एक पसंदीदा होटल के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi