अल्मोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹1.67 लाख नकदी से भरा खोया बैग कुछ ही घंटों में बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसके आधार पर बैग का पता लगाया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि एक महिला से अनजाने में बैग बदल गया था, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस ने बैग और उसमें रखी पूरी धनराशि सुरक्षित बरामद कर नगदी की गिनती करवाई और उसके बाद बैग वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया।
अपना खोया हुआ बैग और पूरी रकम सुरक्षित वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयासों की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदार कार्यशैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी है।