रुद्रपुर। जनपद में अनैतिक गतिविधियों एंव मानव तस्करी की आशंका को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एएचटीयू इन्स्पेक्टर श्रीमती बसन्ती आर्या ने टीम के साथ रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के विभिन्न होटलों,ढाबों और कैफे सेंटरों पर आकस्मिक छापेमारी की अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों की अनदेखी,संदिग्ध गतिविधियां और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया।

पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच, आगंतुकों का सत्यापन और रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 होटल मालिकों और 1 कैफे सेन्टर मालिक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की 15,000 का नकद जुर्माना मौके पर वसूला गया, गम्भीर मामलों में 10,000 का चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा जनपद में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि,मानव तस्करी या नियमों की अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटल,ढाबे और कैफे संचालकों को नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि समाज में अपराधों और अव्यवस्थाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi