​पीलीभीत। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भारी बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही से नाराज व्यापारियों का सब्र आखिरकार टूट गया। बीसलपुर व्यापार फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने प्रचंड गर्मी के बीच कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर एकत्र होकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) का पुतला दहन किया और विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी में तहसील क्षेत्र में जबरदस्त अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे पूरा इलाका बिजली संकट से जूझ रहा है। व्यापार फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर फॉल्ट (लोकल फॉल्ट) होने के बाद जब इसकी शिकायत की जाती है, तो विद्युत कर्मी समय पर उसे ठीक करने नहीं आते। हद तो तब हो जाती है जब शिकायत के लिए विद्युत कंट्रोल रूम का फोन नंबर मिलाया जाता है, लेकिन वहां कोई फोन उठाने वाला नहीं होता।
विद्युत व्यवस्था से त्रस्त व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता के पुतले को आग के हवाले कर अपनी नाराजगी जताई और विभाग विरोधी नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वीरपाल गंगवार, सुबोध गंगवार, रामपाल गुप्ता, सीताराम भोजवाल, हरीश गंगवार, राम गुप्ता, सजल गुप्ता, सार्थक गुप्ता, कुलदीप गौतम, विकास राजपूत और विनय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *