रुद्रपुर। रविन्द्र नगर वार्ड.37 में कल से आयोजित होने वाले अखण्ड नाम सकीर्तन से पूर्व वार्ड मे भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसमे बड़ी संख्या में मातृशक्ति कलश लिये पुरा पैदल भ्रमण करते हुऐ झील तक पहुंची वहाँ विधायक शिव अरोरा भी धार्मिक गानों पर राधा नाम पर नाचते गाते निकले।पिछले कई वर्षों से रविंद्रनगर क्षेत्र में अखंड नाम कीर्तन के बहुत बड़ी आस्था मान्यता है उसके लेकर वार्ड की सभी महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। रविवार से भव्य दिव्य अखंड नाम संकीर्तन प्रारंभ होने जा रहा है विधायक शिव अरोरा बोले बंगाली समुदाय में अखंड नाम कीर्तन बहुत पवित्र धार्मिक आयोजन है जिसमें सभी लोग सपरिवार शामिल होते हैं और सेवा भाव के साथ अखण्ड नाम कीर्तन में अपनी आहुति देते हैं। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजन से हमको अपने धर्म संस्कृति मजबूत होती है।इस दौरान पार्षद विष्णु सिंह, विपुल गाईन, चंदन, विवेक, कार्तिक, सुकुमार वैध, सर्वजीत, अमिताभ मलिक, संजय हलदार, देव बाला, अश्वनी गोपाल सरकार, हीरा मंडल, अमित वैध, चंदन नारायण, अर्जुन, विशाल शील, देव बाला, सत्यजीत, अजीत विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)