​पीलीभीत। गांधी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा तथा भवनों, पार्कों व प्रमुख चौराहों को तिरंगी लाइटों व देशभक्ति गीतों से सजाया जाएगा। दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों का अभिनंदन किया जाएगा, जबकि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद पार्क बल्लभ नगर, शहीद दामोदर पार्क और जिला अस्पताल में फल वितरण तथा गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जनपद में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान संचालित होगा, जिसके तहत स्वच्छता रैलियां, वंदे मातरम व राष्ट्रगान गायन, सेल्फी पॉइंट, रंगोली तथा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi