पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन पर लता मंगेशकर फैंस क्लब के कलाकारों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि अर्पित कर आशा भोंसले के गीतों के जरिए उनका नमन किया गया। शहर के एक होटल में हुई श्रद्धांजलि सभा में क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य पांडे ने दिवंगत महान गायिका के यशस्वी जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने आठ दशक तक अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत को मंत्र मुग्ध रखा। उन्होंने बारह हजार से अधिक गीत गाए। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार सात बार फिल्मफेयर अवार्ड, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सुशोभित हुई। अपनी बड़ी बहन स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तरह भी उन्होंने भी गायन के क्षेत्र तमाम कीर्तिमान स्थापित किए। गजलें हो या शास्त्रीय संगीत, रोमांटिक गीत हो या मुजरा गीत, उन्होंने अपने स्वर से हजारों गीतों को अमर बना दिया। उन्होंने कहा कि आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉक्टर आदित्य पांडेय, गोविंद कपूर, डॉ रश्मि प्रकाश, मंजू सिंह, डॉ भरत कंचन, डॉक्टर आस्था कंचन, डॉ प्रफुल्ल नारायण सक्सेना, डॉ ममता सक्सेना, आकांक्षा सिंह, अलकनंदा सिंह, डॉक्टर अनिल मिश्रा, संजय गुप्ता, संदीप सिंह एल आई सी, सपना आदित्य, डॉ नीलिमा शर्मा, रजनी अग्रवाल, अलका मालपानी, आकाश सिन्हा, प्रदीप कुमार निगम, गौरव अग्रवाल, संदीप सक्सेना, वर्षा सक्सेना, डॉ अमित कात्यायन, मधु कुमार, मुनेंद्र वर्मा की उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *