सितारगंज। भारत विकास परिषद की महिला विंग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों का परीक्षण किया।
सोमवार को सितारगंज के एक निजी विद्यालय में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने कहा कि कैल्शियम युक्त आहार से लेने से दांत सदैव सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने नियमित दांतों की सही सफाई और टाइम से ब्रश करने, फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग सुबह एवं रात में सोने से पहले ब्रश करने, मीठे खाद्य पदार्थों से बचने, ब्रश के बाद फ्लॉसिंग करने, जीभ साफ रखने की सलाह दी। कहा कि भरपूर पानी पीने और कैल्शियम युक्त भोजन लेने से दांत स्वस्थ रहेंगे।


इस मौके पर अध्यक्ष अमित गोयल, प्रांतीय संयोजक महेश मित्तल, सचिव मनीष मित्तल, अनंत प्रकाश शुक्ला, अविनाश जिंदल, महिला अध्यक्षा सीमा सिंघल, गीता पंत, कंचन मंडल, कीर्ति अग्रवाल, सौम्या सिंघल, ममता गोयल, कोमल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, प्रियंका सिडाना, सीमा गोयल मौजूद रहीं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *