सितारगंज। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शुक्रवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने बरूआबाग निवासी गुरमीत सिंह (55) को 38 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ सिद्धगर्ब्यांग गेट के पास और शिव मंदिर वार्ड, शक्तिगढ़ निवासी सुजीत राय (36) को मछली बाजार शक्तिफार्म से गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)